डेंगू के लक्षण, डेंगू में क्या खाना चाहिए, डेंगू का इलाज

डेंगू के लक्षण, डेंगू में क्या खाना चाहिए, डेंगू का इलाज: इससे पहले कि हम आपको डेंगू के 11 लक्षणों के बारे में बताएं आप ये जान लीजिए कि डेंगू क्या है:

डेंगू एक मच्छर के द्वारा काटे जाने से होने वाला वायरल इंफेक्शन या डिजीज है। डेंगू होने की स्थिति में बहुत तेज बुखार, सर में दर्द, शरीर के जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते आदि निकल आते हैं। आम भाषा में डेंगू बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। 

जिस मच्छर के काटने से डेंगू होता है उसे ‘ एडीज’ मच्छर कहते है जो काफी ढीठ व ‘साहसी’ मच्छर है और यह दिन में भी काटते हैं। जब डेंगू का संक्रमण अत्यधिक गंभीर रूप ले लेता है, तो डेंगू रक्तस्रावी बुखार या डीएचएफ होने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। 

इस स्थिति में भारी रक्तस्राव के साथ ही साथ ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ जाती है, यदि समय पर सही इलाज ना मिला तो पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। डीएचएफ को डेंगू शॉक सिंड्रोम भी कहते हैं। 

डेंगू के गंभीर मामलों में मरीज को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराने की जरूरत होती है अन्यथा पीड़ित की जान भी जा सकती है। डेंगू का कोई विशेष या खास उपचार उपलब्ध नहीं है। सिर्फ समय रहते आप इसके लक्षणों को पहचानकर ही इस पर काबू पाया जा सकता है।

आईए जानते हैं डेंगू होने की स्थिति में कौन-कौन से लक्षण देखने को मिल सकते हैं:-

तेज बुखार होना:

बुखार डेंगू के प्रमुख लक्षणों में से एक लक्षण है जो अचानक बहुत तेजी से बढ़ सकता है। डेंगू की स्थिति बुखार अक्सर 104 डिग्री फारेनहाइट या उससे ज्यादा भी पहुंच सकता है।

ज्यादा थकान होना:

अगर किसी व्यक्ति को डेंगू है तो बुखार के साथ ही साथ उसे थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सर में दर्द होना:

डेंगू होने की स्थिति में बुखार के साथ-साथ सिर में दर्द भी हो सकता है, जो शुरुआत में हल्के दर्द से बढ़कर बाद में तेज हो सकता है।

सांस लेने में कठिनाई होना:

डेंगू के कुछ मामलों में सांस लेने में कठिनाई भी हो सकती है, और आगे चलकर यह गंभीर गंभीर रूप भी ले सकती है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि, भूलकर भी नवरात्रि में ये 5 काम को करना न भूलें

डायरिया और उल्टी होना:

कुछ लोगों को डेंगू होने की स्थिति में डायरिया और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। जो कि शरीर को और भी अत्यधिक कमजोरी बन सकती है।

पेट में दर्द होना:

डेंगू होने की स्थिति में कुछ मरीजों को पेट में दर्द की समस्या हो सकती है और साथ ही साथ बेचैनी जैसे समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

आंखों में सूजन होना:

डेंगू बुखार होने की स्थिति में कुछ मरीजों में आंखों में सूजन की समस्या देखने को मिल सकती है।

ब्लीडिंग डिसऑर्डर का होना:

डेंगू के मरीजों को कुछ मामलों में खून में कमी और नाक और मुंह से ब्लीडिंग भी होना भी संभव है। 

स्किन में रैशेष होना:

डेंगू बुखार के कुछ मामलों में त्वचा पर लाल या पीले छाले देखने को मिल सकते हैं या त्वचा भी खराब हो सकती है।

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना:

डेंगू के बुखार में आपको जोड़ों और मांसपेशियों में अत्यधिक दर्द और शरीर में ऐंठन महसूस हो सकती है।

प्लेटलेट्स की कमी होना:

डेंगू के दौरान कुछ मरीजों को प्लेटलेट्स की भी कमी हो सकती है, जिसके कारण ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है और यह बहुत ही जानलेवा है।

डेंगू के लक्षण, डेंगू में क्या खाना चाहिए, डेंगू का इलाज, इस लेख पर आपकी राय:

यह आर्टिकल (लेख) आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइए। अगर अच्छा लगा हो तो अपने खास लोगों के साथ जरूर शेयर करें और “NB World” की टीम से जुड़े रहने के लिए आप फॉलो/सब्सक्राइब करके नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं। ताकि हमारे सभी लेटेस्ट आर्टिकल (लेख) की नोटिफिकेशन आप तक पहुंच सके।

डिस्क्लेमर: “यह लेख (आर्टिकल) केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हमारी “NB World” टीम आपके लिए अनेक स्रोतों से तमाम अध्यनों के बाद अथक परिश्रम कर, यथार्थ लेख (आर्टिकल) लिखने का प्रयास करती है, लेकिन इसके बावजूद हम यहाँ प्रस्तुत की गई किसी भी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं देते हैं। इस लेख के आधार पर किसी भी निर्णय या क्रियाओं को आगे बढ़ने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञों से उचित सलाह लें और आवश्यक जानकारी और स्वयं की विवेकशीलता का उपयोग करें। हम किसी भी तरह के हानि, नुकसान, या असुविधा के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।”

Leave a Comment