सेहत के लिए फल कितने फायदेमंद होते हैं, यह बात सभी लोग जानते हैं, लेकिन बात अगर केले की हो तो Kela Khane Ke Fayde जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। केला एक ऐसा फल है जो कीमत में सस्ता होने के साथ सेहत के लिए वरदान से कम नही है। यह ऐसा फल है जो हर मौसम में उपलब्ध होता है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि भारत के हर हिस्से में ये पाया जाता है।
केले में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, सोडियम, पोटैशियम, आयरन और विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट व फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यही वो कारण है कि केले को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी और लाभकारी माना जाता है। रोजाना केले का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
रोज क्यों खाना चाहिए केला- Kela Khane Ke Fayde
डायबिटीज को करे कंट्रोल- Diabetes Ko Control Karne Mein Kela Khane Ke Fayde
केला शुगर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें खनिज, फाइबर, स्टार्च, विटामिन, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट के साथ साथ कई ऐसे कंपाउंड होते हैं जो शुगर लेवल को मेंटेन रखते हैं और जो टाइप 2 जैसी डायबिटीज से भी लड़ते हैं।
वजन कम करने में है सहायक- Vajan Kam Karne Mein Kela Khane Ke Fayde
केले में जो फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं, वो वेट लॉस करने में मददगार है। इसमें पाए जाने वाले गुण वजन घटाने में अत्यंत कारगर है। केले में कैलोरी कम होती है इसलिए इसे खाने से पेट भर जाता है और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है।
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत- Immunity Badhane Mein Kela Khane Ke Fayde
केले में विटामिन सी के साथ साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मददगार होता है। केला इम्युनिटी सिस्टम के साथ साथ शरीर को ताकतवर बनाता है।
हड्डियों को रखता है मजबूत- Haddiyon Ko Majbut Karne Mein Kela Khane Ke Fayde
केला हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होता हैं। केले का सेवन दूध के साथ रोजाना करने से कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद मिल सकती है।
किडनी के लिए भी है बेहद फायदेमंद- Kidney Ko Swasth Rakhne Mein Kela Khane Ke Fayde
केले में पोटैशियम पाए जाने की वजह से किडनी को हेल्दी और ब्लडप्रेशर को भी कंट्रोल रखता है। इसके अलावा पोटैशियम आपके गुर्दे को स्वस्थ रखने के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व-
फोलेट | डीवी का 6% |
नियासिन | डीवी का 5% |
कॉपर | डीवी का 11% |
पोटेशियम | डीवी का 10% |
मैग्नीशियम | 8% |
कैलोरी | 112 |
वसा | 0 ग्राम |
प्रोटीन | 1 ग्राम |
कार्ब्स | 29 ग्राम |
फाइबर | 3 ग्राम |
विटामिन सी | 12% (डीवी) |
राइबोफ्लेविन | डीवी का 7% |
यह भी पढ़े-
प्राइवेट पार्ट में खुजली के 7 उपाय
हमें यहां भी फॉलो करें-