चुकंदर गर्म होता है या ठंडा? जानें चुकंदर खाने के फायदे, नुकसान और सही समय, विज्ञान और आयुर्वेद के अनुसार

चुकंदर एक ऐसा सुपरफूड है, जो अपने पोषक तत्वों तथा सेहत पर पड़ने वाले लाभकारी प्रभावों की वजह से काफी लोकप्रिय है। चुकंदर में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठाता है कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा? इसके साथ ही साथ, बहुत सारे लोग यह भी जानना चाहते हैं कि इसे कौन से समय में नहीं खाना चाहिए। आपके मन में चल रहे इन दोनों सवालों के जवाब हम विस्तार से देंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि चुकंदर का सेवन कैसे करना चाहिए।

चुकंदर गर्म होता है या ठंडा?
चुकंदर गर्म होता है या ठंडा?

चुकंदर गर्म होता है या ठंडा?

आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार, चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। ठंडी तासीर की वजह से इसे सही मात्रा में और सही समय से खाना जरूरी होता है। यदि आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा, तो जान लीजिए कि यह शरीर में ठंडक उत्पन्न करता है। खासकर सर्दी के मौसम में या जब पाचन अग्नि कमजोर हो, तब इसका अधिक सेवन करने पर कफ को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़े- ठंड में नाक से खून आना: जानिए कारण, लक्षण और 100% प्रभावी घरेलू उपचार

किन स्थितियों में चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए?

1. सर्दी-खांसी की समस्या हो तो

यदि आप जान गए हैं कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा, तो आप यह भी जान लीजिए कि ठंडी तासीर होने की वजह से सर्दी-खांसी की समस्या हो तो इसे खाने से बचना चाहिए। ठंडी तासीर होने की वजह से यह कफ को बढ़ाएगा, जिससे तबीयत और बिगड़ सकती है।

2. लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए

चुकंदर ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है, लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर कम रहता है, तो इसका सेवन भूल कर भी ना करें। यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को चुकंदर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

3. एलर्जी की समस्या होने पर

यदि किसी व्यक्ति को चुकंदर से एलर्जी है, और इसके बाद भी वह इसका सेवन करता है तो इससे त्वचा पर चकत्ते, खुजली या अन्य एलर्जी संबंधी लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में, आपको चुकंदर के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए।

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए

चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। अगर डायबिटीज के मरीज इसे बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करते हैं, तो यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा और इसे कैसे और कब खाना चाहिए।

5. किडनी स्टोन की समस्या हो तो

चुकंदर में ऑक्सालेट ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे लोग जिनकी किडनी में स्टोन है उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप किडनी स्टोन के मरीज हैं, तो चुकंदर का सेवन कम करें या हो सके तो पूरी तरह बंद कर दें।

यह भी पढ़े- डायबिटीज क्या है: लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय, जानिए पूरी जानकारी

चुकंदर खाने का सही तरीका

आयुर्वेद यह कहता है कि जिन लोगों की पाचन अग्नि कमजोर है, उन्हें कच्चे चुकंदर के बजाय इसे उबालकर या पकाकर खाना चाहिए। इससे यह आसानी से पच जाता है और यह शरीर के लिए अधिक फायदेमंद साबित होता है।

चुकंदर खाने का सही समय

अब यह जानने के बाद कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा, यह भी जानना जरूरी है कि इसे किस समय खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, चुकंदर का सेवन दोपहर के समय करना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि दोपहर के समय पाचन अग्नि सबसे मजबूत रहती है।

चुकंदर खाने के स्वास्थ्य लाभ

1. खून बढ़ाने में सहायक

चुकंदर आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर बढ़ाने में मदद करता है। यह एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

2. पाचन सुधारने में मददगार

यह फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। हालांकि, यहां यह भी समझना जरूरी है कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा, इसलिए ठंडी तासीर होने के कारण इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

3. ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत

चुकंदर के सेवन करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, इसलिए इसे एथलीट्स, जिम और कसरत करने वाले लोगों के लिए खास करके बहुत उपयोगी माना जाता है।

यह भी पढ़े- दूध में भुनी हुई मेथी मिलाकर पीने के अद्भुत फायदे: जानिए 5 बड़ी समस्याओं का समाधान

चुकंदर पर विशेषज्ञ की राय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा, इसका उत्तर समझने के साथ यह भी जरूरी है कि इसे आप अपनी शारीरिक स्थिति और जरूरतों के हिसाब से खाएं। ठंडी तासीर होने के की वजह से, यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है, लेकिन अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए तो यह बेहद लाभकारी है।

इस लेख में हमने जाना कि चुकंदर गर्म होता है या ठंडा और किन-किन स्थितियों में इसे नहीं खाना चाहिए। यह तो स्पष्ट हो ही गया कि चुकंदर की तासीर ठंडी होती है, और इसका सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। सर्दी-खांसी, लो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एलर्जी और किडनी स्टोन के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। सही समय और सही मात्रा में चुकंदर का सेवन करके आप इसके सभी स्वस्थ लाभ ले सकते हैं।

अस्वीकरण- “यह ब्लॉग केवल सूचना के लिए है और इसे पेशेवर सलाह न माना जाए। जानकारी की पूर्ण सटीकता सुनिश्चित नहीं की जा सकती। लिंक केवल सुविधा के लिए हैं; लेखक उनकी जिम्मेदारी नहीं लेता। सामग्री कॉपीराइट संरक्षित है, बिना अनुमति उपयोग वर्जित है।”

Leave a Comment