Holi : नई बहू ससुराल में क्यों नहीं मनाती पहली होली? ये हैं 5 परंपराएं

हमारे देश में Holi से कई तरह की परंपराएं जुड़ी हुई हैं। अगर परंपराओं की बात की जाए तो हर परंपरा से कोई ना कोई कहानी और कारण जुड़ा हुआ है। कभी-कभी कोई घटना घटने के बाद उससे मान्यताएं बन जाती हैं। होली से भी जुड़ी एक ऐसी ही परंपरा है। जिसमें माना यह जाता है कि नई बहू को अपनी पहली Holi ससुराल की जगह मायके में माननी चाहिए। ऐसा करने के पीछे कई तरह के कारण और मान्यताएं बताई जाती है आई चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी मान्यताएं हैं।

सभी हिंदू समाज के लिए Holi के त्योहार का एक अलग और खास महत्व होता है क्योंकि होली रंग उमंग और खुशहाली का त्यौहार है। होली के बाद से ही हिंदू पंचांग में नए साल की शुरुआत होती है। अगर बात नव विवाहित जोड़े की पहली होली की हो तो उसका एक अलग ही महत्व होता है क्योंकि नई बहू को लेकर Holi से जुड़ी कई तरह की मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। उन्हें में से एक खास परंपरा नई बहू को होली खेलने को लेकर भी है। नई बहू अपनी पहली होली ससुराल में नहीं मानती है बल्कि अपने मायके चली जाती है। 

आइए जानिए Holi से जुड़ी उन 5 मनायताओं के बारे में-

ऐसी मान्यता है कि अगर सास और बहू एकसाथ में होलिका दहन को देखते हैं तो उन दोनों संबंधों में दरार पड़ जाती है। अंदर यही वह कारण है की नई नवेली बहू को अपनी पहली Holi में ससुराल में नहीं रहना चाहिए। इस मान्यता का एक दूसरा पहलू यह भी है कि नई बहु को अपने ससुराल में नए लोगों के बीच तालमेल बैठाने में काफी समय लगता है और खास करके सास और बहू के बीच रिश्ते को बहुत ही नाजुक माना जाता है। इस कारण से भी नई बहु को अपनी पहली Holi अपने मायके मैं मनानी चाहिए।

ऐसी ही एक और मान्यता है कि जब पहली Holi पर बहू अपने मायके में आती है तो उसे एक बार फिर से दोबारा अपने परिवार के बीच अपने लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है। वहीं दामाद को भी होली की शुभकामना देने के लिए अपने ससुराल जाना पड़ता है। 

हिंदू परंपराओं में दामाद को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। इसीलिए लड़की के मायके वाले दामाद की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं और जब बात Holi के मौके की हो तो बात ही क्या और इस तरह पति-पत्नी को नए माहौल में एक दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलता है जिससे रिश्ते मैं काफी मजबूती आती है।

होलिका दहन के कथा के मुताबिक जब भक्त प्रहलाद को होलिका अपने गोद में लेकर जलती आग पर बैठ गई थी तो भक्त प्रहलाद बच गए थे और होलिका की आज में जलकर मृत्यु हो गई थी इससे जुड़ी मान्यता यह है कि होलिका की कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली थी।  इसी कारण से होलिका से मिलने के लिए उसकी होने वाली सास और उसका होने वाला पति हिरण्यकश्यप के राज्य में आए हुए थे लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि होलिका आग में जलकर भस्म हो गई है, तो उन्हें इस बात का जरा भी विश्वास नहीं हुआ। 

तब होलिका की होने वाली सास इस बात की सच्चाई जानने के लिए उस जगह पर पहुंची है, जहां पर होलिका जलकर राख हो गई थी। वहां पहुंचने पर होलिका की सास को जली हुई राख में होलिका की गहने मिलते हैं, जिसे देखकर होलिका की सास को सदमा लगता है और वे बेसुध होकर गिर जाती है। कहा यह भी जाता है कि इसी सदमे में होलिका की सास की मृत्यु भी हो जाती है।

ऐसा भी माना जाता है कि अगर नई नवेली बहू मायके में अपनी पहली Holi मनाती है, तो उस दंपत्ति की संतान बहुत ही सुंदर, स्वस्थ और भाग्यशाली होते हैं। यह भी एक कारण है जिससे नई बहू अपने मायके में ही अपनी पहली होली मनाती है। वहीं, अगर नई बहू गर्भ से है, तो फिर उसे मायके में ही पहली होली जरूर मनानी चाहिए। 

इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि होली के त्योहार में घर में बहुत ही चहल-पहल मची रहती है। काम धाम ज्यादा रहता है। ऐसे में गर्भवती स्त्री को आराम करने का मौका बिलकुल भी नही मिल पाता है। इसी कारण से अगर गर्भवती बहु अपने मायके में Holi मनाती है, तो उसकी देखभाल अच्छी तरह हो जाती है और आराम करने का मौका मिल जाता है।

यह भी माना जाता है कि नई बहू के चरण अत्यंत ही शुभ होते हैं। उस पर माता लक्ष्मी जी की असीम कृपा होती है। खासकर जब नई बहू अपने ससुराल से Holi के पहले लौटती है, तो नवजीवन की खुशियों और भाग्य को अपने साथ लेकर अपने मायके आती है। जिससे उसके अपने परिवार वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-धान्य की कभी भी कोई कमी नहीं होती है। 

यह आर्टिकल भी पढ़े-

क्यों जलाते हैं लोग शनिवार को पीपल के नीचे दिया, जानिए इसके फायदे

Karva Chauth Ki Kahani: संपूर्ण कथा-कहानी चौथ व्रत की

दिवाली (दीपावली) पर निबंध – Essay on Dipawali in Hindi

कलयुग में श्राप क्यों नहीं लगता, कलियुग कितना बाकी है

नवरात्रि, भूलकर भी नवरात्रि में ये 5 काम को करना न भूलें

हमें यहां भी फॉलो करें-

t.me/NBWorld123

pinterest.com/nbworld123

twitter.com/@NBWorld123

facebook.com/NBWorld123

youtube.com/@NBWorld123

instagram.com/NBWorld123

Leave a Comment